चम्पावत जिले की राजनीति में अपनी सरल, सहज और जमीन से जुड़ी कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार, 14 सितंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके प्रयासों से 50 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा परिवार में शामिल कराया।
भाजपा में शामिल होने वालों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के भाजपा से जुड़ने को संगठन के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली में राजनीतिक दिखावे के बजाय जनता के बीच रहकर काम करने और लोगों से सीधे संवाद पर विशेष जोर दिखाई देता है। यही वजह है कि क्षेत्र में उन्होंने एक सहज और स्वीकार्य जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
आनंद सिंह अधिकारी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति निष्ठा और सरकार की विकासपरक योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचाने की सक्रियता भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय रही है। उनका प्रयास रहा है कि सरकार और संगठन की नीतियों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके

14 सितंबर को देहरादून में 50 से अधिक लोगों को भाजपा में शामिल करवाना आनंद सिंह अधिकारी की संगठनात्मक सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर भाजपा लगातार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में आनंद सिंह अधिकारी की यह पहल पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, जमीनी स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली सामाजिक लोगों का किसी राजनीतिक दल से जुड़ना उस दल की संगठनात्मक ताकत को सीधे प्रभावित करता है। ऐसे में 50 से अधिक लोगों का भाजपा परिवार में शामिल होना चम्पावत सहित पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।
वहीं, इतनी बड़ी संख्या में लोगों के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए भी राजनीतिक चुनौती और संगठनात्मक स्तर पर झटका माना जा रहा है। हालांकि आगामी चुनाव में इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा, लेकिन वर्तमान में यह घटनाक्रम भाजपा संगठन के लिए निश्चित तौर पर उत्साह बढ़ाने वाला है।

आनंद सिंह अधिकारी की सबसे बड़ी विशेषता उनका सरल और सहज व्यवहार माना जाता है। जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी आम लोगों के बीच उनकी सक्रियता बनी हुई है। क्षेत्रीय समस्याओं को समझना, विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की सक्रियता को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आनंद सिंह अधिकारी पर विश्वास और भरोसा उनकी लगातार बढ़ती संगठनात्मक सक्रियता में भी दिखाई देता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की विकासपरक नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में आनंद सिंह अधिकारी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्टर – शुभम गौड़

