दिनांक 08 मार्च 2026 (रविवार) को निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 12 विद्यार्थियों का उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर तथा एक छात्र का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन होने पर निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय समिति की ओर से सभी छात्रों का मुंह मीठा कराकर उनका सम्मान किया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार तथा पंकज बोरा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त छात्र साहिल प्रसाद का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है।

नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने कहा कि उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक Pushkar Singh Dhami द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून का यह सकारात्मक परिणाम है कि मेहनती विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सही फल मिल रहा है और योग्य युवाओं का चयन हो रहा है। इसके लिए उन्होंने निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
छात्रों के चयन होने पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami सहित नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (CO Elara Capital London), जिला समन्वयक अनिल चौधरी, मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देवपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी, डॉ. विनोद जोशी आदि लोगों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


