टनकपुर।
आज टनकपुर मंडल में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के आगमन पर नव निर्वाचित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिव राज कठायत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरनसिंह मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मंडल महामंत्री हरीश चंद कलोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता यादव, जिला मीडिया प्रभारी रुचि वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गड़कोटी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हुसैन सहित सुनील नारियल, गिरीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, मजीद हुसैन और अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ओबीसी समाज की भूमिका, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। नेत्रपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं से आती है और सभी को मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का कार्य करना है।
स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।


