in , , , , , ,

ज्ञान की नई किरण: चम्पावत के खटोली में जिये पहाड़ समिति का 26वां पुस्तकालय उद्घाटित

चंपावत के खटोली में जिये पहाड़ समिति का पुस्तकालय—दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों के लिए नई सौगात

चम्पावत के दूरस्थ ग्राम खटोली में जिये पहाड़ समिति ने स्थापित की 26वीं नागरिक पुस्तकालय

 

चम्पावत, 16 नवम्बर 2025 (रविवार)।

जिये पहाड़ समिति ने शिक्षा और ज्ञान की अलख जगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए चंपावत जिले के दुरुस्त ग्राम खटोली (टनकपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर) में अपनी 26वीं नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की।

 

पुस्तकालय का शुभारंभ ग्राम सभा खटोली के वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह, उम्मेद सिंह और प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान मल्ली सोनिया बिष्ट, ग्राम प्रधान तल्ली चंद्रा बुराठी देवी, तथा जिले के समन्वयक अनिल चौधरी (पिंकी) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जिले के समन्वयक अनिल चौधरी (पिंकी) ने बताया कि खटोली चंपावत जिले का 20वां तथा समिति द्वारा संचालित 26वां नागरिक पुस्तकालय है। उन्होंने कहा कि जिये पहाड़ समिति की इस पहल का असर अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है—समिति के पुस्तकालयों के सहयोग से अब तक 80 से अधिक बच्चे विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित होकर प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि जिये पहाड़ नागरिक पुस्तकालयों का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उचित वातावरण, संसाधन और पुस्तकें उपलब्ध कराना है, ताकि शिक्षा के अवसर उनकी भौगोलिक परिस्थितियों से सीमित न रहें।

 

कार्यक्रम में समिति के अनेक सदस्य और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें दरबान सिंह मेहरा, नवीन बिष्ट, रहीश बिष्ट, देवेंद्र सिंह बुराठी, यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, प्रेम बिष्ट, प्रकाश सिंह (पूर्व सरपंच), उमेद सिंह, रमेश सिंह (इंडियन आर्मी), अर्जुन सिंह, रहीश सिंह बुराठी, करन, ललित, होशियार सिंह, प्रदीप सिंह, भरत सिंह बुराठी, हयात सिंह आदि शामिल रहे।

 

स्थानीय लोगों ने इस पुस्तकालय की स्थापना को गांव के बच्चों और युवाओं के लिए ज्ञान का नया द्वार बताया और जिये पहाड़ समिति के इस प्रयास की सराहना की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में सहयोग सोसाइटी का मानवीय कार्य — बच्चों को वस्त्र वितरण से मिला खुशियों का तोहफ़ा

स्वच्छ टनकपुर की ओर बड़ा कदम: नगर पालिका का अभियान असरदार, पर्यावरण मित्रों की भूमिका सराहनीय