in , , , , , , ,

टनकपुर में विकास की नई मिसाल — नगर पालिका ने खत्म की वर्षों पुरानी समस्या

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा के निर्देशन में हुआ सफाई अभियान, लोगों को मिली राहत।

टनकपुर नगर पालिका की पहल से खुली वर्षों पुरानी बंद नाली — सफाई और मरम्मत कार्य से लोगों को मिली राहत।

 

टनकपुर।

नगर पालिका टनकपुर द्वारा नगर के विकास और स्वच्छता को लेकर लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्षों से बंद पड़ी एफसीआई रोड स्थित नाली को आखिरकार खोल दिया गया है।

 

यह नाली लंबे समय से जाम और क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम ने शिवम शुक्ला के नेतृत्व में इस बंद नाली की सफाई और मरम्मत का कार्य पूरी तत्परता से संपन्न किया।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन वर्मा के निर्देशन में चल रहे यह कार्य नगर के विकास और जनसुविधा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। नगर के प्रमुख ने हमेशा यह प्रयास किया है कि नगर का कोई भी क्षेत्र सफाई और सुविधा से वंचित न रहे।

 

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका टीम और अध्यक्ष विपिन वर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से शहर में कई पुराने लंबित कार्य अब गति पकड़ रहे हैं।

इस पहल से न केवल जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी और सुदृढ़ होगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवरात्रि में स्वच्छता का संकल्प: पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की सराहनीय पहल।

धामी सरकार ने सीमांत टनकपुर को दी 36 करोड़ की सौगात, विकास के नए अध्याय की शुरुआत