in , , , , , , , , ,

रामलीला कमेटी का सराहनीय आयोजन – संस्कृति और आस्था को जोड़ रही श्रीमद्भागवत कथा टनकपुर में दशहरा महोत्सव बना समाज को जोड़ने का माध्यम ।

धर्म, आस्था और संस्कृति का संगम – दशहरा महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा ने दिया सामाजिक संदेश

टनकपुर। संवाददाता।

रामलीला मैदान टनकपुर में चल रहे भव्य दशहरा महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को चौथे दिन कृष्ण जन्म महोत्सव का अद्भुत प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा व्यास पलक किशोरी ने अपने भावपूर्ण भजनों और मधुर वाणी से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा।

 

कथावाचक पलक किशोरी ने कहा कि जब-जब धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ता है, तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा के राजा कंस के अत्याचार से व्याकुल पृथ्वी की रक्षा हेतु भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से जन्म लेकर धर्म की स्थापना की।

 

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, संस्थापक नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, सचिव मयंक पन्त, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, मेला संचालक हरीश भट्ट सहित नितिन गुप्ता, अंकुर टंडन, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, दीप्ति सिंह, दीपक राय, राहुल देऊपा, हेमा वर्मा, नेहा पाण्डेय, दिव्या सक्सेना, सीमा अग्रवाल और अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

रामलीला कमेटी की सराहना करते हुए नगरवासियों ने कहा कि यह समिति न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर रही है, बल्कि समाज को सत्य, धर्म और आस्था की शक्ति का संदेश भी दे रही है।

 

समिति की एकजुटता और सहयोग से यह महोत्सव न सिर्फ मनोरंजन का साधन बन रहा है, बल्कि समाज को जोड़ने और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का भी माध्यम बन रहा है।

 

“धर्म की विजय और अधर्म के विनाश का संदेश देने वाला यह महोत्सव हम सभी को प्रेरित करता है कि जीवन में सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलें।”

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टनकपुर में होगा भव्य स्वास्थ्य शिविर। टनकपुर में कल मिलेगा स्वास्थ्य जांच से लेकर नगर सेवाओं तक का समाधान

टनकपुर अंबेडकर नगर में हादसा – अचानक गिरे छज्जे ने छीनी एक परिवार की खुशियां