in , , , , , , , ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में मनेगा सेवा संकल्प अभियान, पूजा-अर्चना से लेकर स्वच्छता, रक्तदान और लाभार्थी सम्मान तक होंगे 12 कार्यक्रम

सेवा, सम्मान और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनेंगे धामी और मोदी के जन्मदिन, चम्पावत जिले में धार्मिक अनुष्ठान, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर व लाभार्थी सम्मान होंगे प्रमुख आकर्षण

टनकपुर/चम्पावत, 13 सितंबर 2026।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और प्रदेश में आगामी सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद में भी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन तथा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत जिले में क्रमवार आयोजित होने वाले 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के समक्ष रखी गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जिलेभर में सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

वहीं, समाज और ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। भाजपा की ओर से अभियान को सेवा, सम्मान और जनसरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गड़कोटी ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शंकर दत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर सहित जिले के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रमों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें सेवा, स्वच्छता, सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जोड़ना है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद की भव्य समूह गान प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी ब्लू माउंटेन स्कूल दूसरे और पैरामाउंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा, विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत समूह गान से बांधा समां