टनकपुर।
नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए हॉलिस्टिका वेलनेस सेंटर में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। शिविर में 187 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क परामर्श व दवाइयाँ प्रदान की गईं।

शिविर में बरेली के विनायक अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ दीं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सिंह और फिजिशियन डॉ. दीपांकर यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि समाज की सेवा ही समिति का वास्तविक उद्देश्य है। इसी सोच के साथ समय-समय पर ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, सचिव मयंक पंत, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, मेला संचालक हरीश भट्ट, नितिन गुप्ता, अंकुर टंडन, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, दीप्ति सिंह और दीपक राय समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जनसेवा के इस सराहनीय कदम की नगरवासियों ने भरपूर प्रशंसा की और कहा कि रामलीला कमेटी न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखे हुए है बल्कि समाजहित के कार्यों में भी निरंतर योगदान दे रही है।




