in , ,

महादेव सेवा समिति द्वारा सावन के दूसरे सोमवार के दिन निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा, जुड़े सैकड़ो शिवभक्त l

*महादेव सेवा समिति द्वारा सावन के दुसरे सोमवार पर निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा*

 

टनकपुर। सावन मास के दुसरे सोमवार, दिनांक 21 जुलाई को महादेव सेवा समिति द्वारा एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जो शारदा घाट, टनकपुर से शुरू होकर वंखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर तक संपन्न हुई। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव से हिस्सा लिया।

यात्रा के दौरान भक्तों के लिए महादेव सेवा समिति द्वारा कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई थीं, जिनमें जल वितरण, फलों का वितरण विशेष रूप से शामिल रहा। साथ ही, समिति द्वारा ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे बुजुर्ग और थके हुए यात्रियों को सुविधा मिल सके और किसी को कोई परेशानी न हो।

टुकटुक यूनियन के अध्यक्ष मनोज गडकोटी ने

 जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वयं इस कांवड़ यात्रा और महादेव सेवा समिति के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने समिति की ओर से किए जा रहे धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की और सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे धर्म और सेवा के इस पावन कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

उल्लेखनीय है कि महादेव सेवा समिति का गठन वर्ष 2024 में हुआ था, और यह इसकी दूसरी कांवड़ यात्रा है। समिति न केवल कांवड़ यात्रा का आयोजन करती है, बल्कि प्रतिवर्ष “शिव बारात” भी निकालती है, जिसके माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।

समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को धर्म, सेवा और एकता के सूत्र में बांधना भी है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्राम सभा मोहनपुर से राधिका चन्द ने दोबारा ठोकी ताल, चुनाव चिन्ह “आइसक्रीम ” ग्राम प्रधान पद की प्रबल दावेदार l

“ग्राम पंचायत छीनीगौठ से रवि कुमार ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी, ईमली चुनाव चिन्ह पर जीत का भरोसा”