विगत 5 दिनों से अपनी न्याय संगत मांग को लेकर टनकपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे टनकपुर शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारी और खनन से जुड़े लोगों के समर्थन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कल शाम यूनियन को समर्थन देते हुए कहा की अगर 24 घण्टे के भीतर अगर कोई समाधान नही हुआ तो वह 1 घंटे का मौन उपवास में बैठेंगे अपने कहे हुए वादे के मुताबिक वह आज तहसील परिसर पर एक घण्टे के मौन उपवास मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठे इस मौके पर उनके साथ यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सूरज मिश्रा पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल गिरी अशोक मुरारी सतीश पांडे अमित भट्ट सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे ।
पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के मौन उपवास पर बैठते ही इसका असर भी दिखाना शुरू हो गया हिमेश खर्कवाल के मौन उपवास के शुरू होते ही शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर को समझौता करने हेतु मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बुलाया गया।



